अमेठी: चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी पहुंच गईं हैं. रायबरेली और अमेठी में 10 विधानसभा सीटों पर प्रियंका कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में तीन दिनों तक प्रचार करेंगी.
रास्ते में जहां-जहां से प्रियंका का काफिला गुजर रहा है बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए रोड किनारे खड़े हैं. प्रियंका भी जगह-जगह रुक कर लोगों से बात कर रही हैं.
उधर, टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने रास्ते में प्रियंका गांधी को रोककर अपनी शिकायत बताई.
गौरीगंज में लोगों ने प्रियंका का काफिला रोका और टिकट बंटवारे को लेकर अपनी बात रखी.
प्रियंका ने लोगों की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाते हुए पार्टी के पक्ष में काम करने को कहा.
अमेठी और रायबरेली में 10 विधानसभा सीटें हैं. 2002 में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थीं, लेकिन 2007 में जब प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया तो पार्टी को सात सीटें हासिल हुईं थीं.
कांग्रेस ने 2007 के चुनाव में यूपी में कुल मिलाकर 22 सीटें जीती थीं. अमेठी में 15, जबकि रायबरेली में 19 फरवरी